फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   american defence minister chuck hagel praise narendra modi

'चाय वाले का बेटा भारत में ही बन सकता है प्रधानमंत्री'

Sun, 10 Aug 2014 12:54 PM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
american defence minister chuck hagel praise narendra modi

अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल भी भारतीय लोकतंत्र की खूबी से प्रभावित हैं, जहां एक चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

विज्ञापन


भारत और अमेरिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए हेगल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह मात्र संयोग नहीं है कि एक चाय बेचने वाले का बेटा भारत का प्रधानमंत्री और एक छोटे केन्याई परिवार में जन्मा बच्चा अमेरिका का राष्ट्रपति बना।’

लोकतंत्र-जनता की ताकत को बताता है

american defence minister chuck hagel praise narendra modi

उन्होंने कहा कि इन दोनों लोकतांत्रिक देशों के अलावा कुछ ही देश ऐसे हैं जहां एक छोटे से शहर में चाय बेचने वाले का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकता है। हेगल ने कहा कि भारत के लोकसभा चुनाव ने लोकतंत्र और जनता की ताकत को दर्शाया है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्क देशों के नेताओं को बुलाने के फैसले की भी हेगल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत की नई सरकार पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed