फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   American arrested in Kolkata for misbehaving with minor

लड़के से अश्लील हरकत, अमरीकी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2015 04:28 PM IST
पीएम तिवारी कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
पीएम तिवारी कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए Updated Sat, 28 Nov 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
American arrested in Kolkata for misbehaving with minor

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के से अश्लील हरकतों के आरोप में लेस्ली एलेन पावेल (51) नामक एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें शहर के एक पांच सितारा होटल से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पीड़ित को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और उनकी गिरफ्तारी की सूचना अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दे दी गई है। विधाननगर पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त देवाशीष धर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन


धर ने कहा, "यह एक बेहद गंभीर अपराध है। हमने पावेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ हो रही है।"

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पावेल और 14 साल के उस लड़के के बीच फेसबुक के जरिए मित्रता हुई थी। कोलकाता पहुंचने पर पावेल ने लड़के को मिलने के लिए बुलाया था। पावेल गुरुवार को होटल में आए थे। कुछ देर बाद वह बाहर गए और दो घंटे बाद लड़के के साथ लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में हुई घटना

American arrested in Kolkata for misbehaving with minor

होटल के सुरक्षाकर्मियों ने जब लड़के के बारे में पूछा तो पावेल का कहना था कि वह गरीब परिवार से है और उसे दांतों की समस्या है। इसलिए वह उसकी मदद करना चाहते हैं।

इस पर सुरक्षाकर्मियों ने लड़के को पावेल के साथ कमरे में जाने की अनुमति दे दी। पुलिस के मुताबिक पावेल ने लड़के को तोहफे देकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

शुक्रवार को लड़के ने होटल के एक कर्मचारी को इस बारे में बताया। तब होटल वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

धर ने बताया, "पावेल कुछ दिन पहले कोलकाता आए थे। वह पहले कई दूसरे होटलों में रहे हैं और वहां भी वे अपने साथ नाबालिग लड़कों को ले गए थे।"पुलिस उनके बारे में और जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed