उम्र का सैकड़ा लगाने में यहां के बाशिंदे हैं सबसे अव्वल!
सुपरसेंचुरियन क्लब की सूची में अमेरिका सबसे पहले स्थान पर है। इस क्लब में 111 वर्ष से अधिक उम्र के जीवित लोग शामिल किए जाते हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह कोई छोटा क्लब नहीं है। इस क्लब में शामिल और यह मील का पत्थर छूने वाले लोगों की संख्या 52 है। इनमें 50 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
हाल ही में 115 वर्षीय अमेरिका की जेरेलीन टैली विश्व की सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाली महिला बनी हैं। सोमवार को 116 वर्षीय जी वीवर की मृत्यु हो गई थी। वीवर इस वर्ष 4 जुलाई को 117 वर्ष की होने वाली थीं।
जेरेलीन टैली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला
इसके बाद लॉस एंजिलस की गेरोंटोलोजी रिसर्च ग्रुप (जीआरजी) ने टैली को सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में शामिल किया गया। अफ्रीकी अमेरिकी टैली का जन्म 23 मई 1899 को अमेरिका के जॉजिया में हुआ था।
टैली उन तीन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने 19वीं, 20वीं और 21वीं तीन शताब्दी देखी हैं। इस सूची में 6 जुलाई 1899 को जन्मी अफ्रीकी अमेरिका सुसान मुशट और 29 नवंबर 1899 को जन्मी इटली की ऐमा एम मारटीनुजी शामिल हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि 115 वर्ष से ऊपर की उम्र संबंधी 99 प्रतिशत लोगों के दावे गलत होते हैं।
जीआरजी के शोधकर्ता रॉबर्ट यंग का कहना है कि 110 वर्ष के उम्र वाले लोगों की संख्या 1000 से अधिक है। अभी तक सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली महिला का रिकॉर्ड फ्रांस की कैलमेंट के नाम दर्ज हैं। उनका देहांत 1997 में 122 वर्ष 164 दिन में हुआ था।