फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   America ready to huge welcome of prime minister narendra modi

ऐतिहासिक होगा अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

Thu, 14 Aug 2014 08:23 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
America ready to huge welcome of prime minister narendra modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने वाली पहली अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। उनके जोरदार स्वागत के लिए 300 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी संगठन एक साथ आगे आए हैं।

विज्ञापन


स्वागत समारोह में कई अमेरिकी सांसदों के भी मौजूद रहने की संभावना है।

इंडियन अमेरिकन कम्यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित होने वाले समारोह में 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक मेडिसन स्क्वायर गार्डन से भारतीय प्रवासियों के लिए बड़ा नीतिगत भाषण दे सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। मिडटाउन मेनहटन स्थित इस गार्डन की क्षमता 18 से 20 हजार लोगों की है। पीएम के संबोधन के दौरान इस आयोजन स्थल के खचाखच भरे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अमेरिकी संगठन एक मंच साथ आए

America ready to huge welcome of prime minister narendra modi

विदेश में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री या नेता द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक संबोधन होगा। असैन्य परमाणु समझौते के बाद पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी संगठन एक मंच पर एक साथ आए हैं।

इस तय सार्वजनिक समारोह को अमेरिका की धरती पर किसी भी विदेशी नेता का पिछले कई वर्षों का सबसे भव्य स्वागत समारोह कहा जा रहा है, जबकि आजकल नेताओं को अपने समारोह में कुछ हजार लोगों की भीड़ जुटाने में भी मुश्किल हो जाती है।

ऐसे में 28 सितंबर को मोदी एक आयोजन स्थल पर अगर 20 हजार लोगों को संबोधित करते हैं तो अमेरिकी मानकों के अनुसार इसे एक विशाल रैली माना जाएगा। इस अवसर पर सामुदायिक नेता अपने सांसदों को भी आमंत्रित कर रहे हैं।

इस बीच भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने मोदी को आमंत्रित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को धन्यवाद दिया है।

कई शहरों में होगा सीधा प्रसारण

America ready to huge welcome of prime minister narendra modi

मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले समारोह का अमेरिका के करीब दर्जन भर शहरों में सीधा प्रसारण कराने की बात चल रही है।

ऐसे में वाशिंगटन डीसी, शिकागो, ह्यूस्टन, बोस्टन, टांपा, लॉस एंजिलिस, सिलिकॉन वैली समेत अन्य कई शहरों के लोग घर बैठे मोदी को देख और सुन सकेंगे।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव राम माधव इस सप्ताह वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में थे। उन्होंने कई सामुदायिक नेताओं के साथ भी बैठकें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed