{"_id":"daea44192322defc768c630973943d4c","slug":"america-justify-devyani-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवयानी की गिरफ्तारी सही: अमेरिका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देवयानी की गिरफ्तारी सही: अमेरिका
एजेंसी/न्यूयॉर्क
Updated Fri, 20 Dec 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी भूचाल के बावजूद भारतीय मूल के अमेरिकी अभियोजक प्रीत भरारा ने भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए पुष्टि की है कि नौकरानी के परिवार को ‘जबरदस्ती’ भारत से यहां लाया गया है।
विज्ञापन
भरारा ने यह भी कहा कि संगीता रिचर्ड को चुप कराने और वापस जाने को मजबूर करने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थीं।
नौकरानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजनयिक ने उन्हें कम वेतन देकर और दिन में 19 घंटे काम करवाकर अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है।
पिछले हफ्ते खोबरागड़े को उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। बाद में कोर्ट से उन्हें ढाई लाख डॉलर के बांड पर जमानत मिली थी।
विज्ञापन
भरारा ने यहां एक बयान में कहा कि पीड़िता के परिवार को इस मामले में कई चीजों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, ‘इस बात पर भी फोकस किया जाना चाहिए कि आखिर क्यों उनके परिवार को भारत से यहां लाया गया है और भारत में इस मामले में क्या कदम उठाए जाते।
यह ऑफिस और न्याय विभाग का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि सुनवाई के दौरान पीड़ित, गवाहों और उनके परिवार सुरक्षित रहें।
इस ऑफिस का सभी मामलों में एक ही मंशा रहती है कि कानून को सबसे ऊपर रखा जाए और पीड़ित की सुरक्षा की जाए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कानून तोड़ने वाले का सामाजिक स्तर क्या है और वह कितना शक्तिशाली या अमीर है।’
विज्ञापन
उधर, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर आरोप लगाए हैं कि इस साल जून से लापता नौकरानी को ढूंढने के लिए बार-बार निवेदन करने के बावजूद अमेरिकी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
न ही वह देवयानी को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वालों को रोकने का प्रयास कर रही है।