फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   america is spying in india through nasa

'अमेरिका सुन रहा है गर्लफ्रेंड से भी की गई बातें'

Thu, 05 Sep 2013 11:49 AM IST
ब्यूरो/नई दिल्ली
ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Thu, 05 Sep 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
america is spying in india through nasa

अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत करते समय सावधान रहिये, अमेरिका आपकी सारी बातचीत को देख सुन रहा है।

विज्ञापन


भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता ने जब यह टिप्प्णी को तो पूरी लोकसभा लोटपोट हो गई। दरअसल दासगुप्ता ने यह टिप्पणी अमेरिका की भारत पर नासा के माध्यम से की जा रही निगरानी का आरोप लगाते हुए की।
विज्ञापन


उन्होंने इसे देश की राजनीतिक संप्रभुता पर आघात और निजता में दखल करार दिया।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दासगुप्ता ने अमेरिका पर भारत की निगरानी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह निगरानी नासा के माध्यम से हो रही है। ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली के निकट एक पोस्ट, पीलर या ऐसा तंत्र है जिससे अमेरिका को पता चल जाता है कि पी चिदंबरम प्रधानमंत्री से क्या बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब कुछ सदस्यों ने आपत्ति की तो दासगुप्ता ने कहा कि अब गर्लफ्रेंड से बातें करते हुए भी सावधान रहिये, क्योंकि अमेरिका अपने इस तंत्र के माध्यम से इसका भी पता लगा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की संप्रभुता पर हमला है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। उन्होंने कुछ खबरों का हवाला देते हुए कहा कि इस निगरानी में नासा सहित अमेरिका की कई एजेंसियां सक्रिय हैं। ये फोन कॉल, इंटरनेट के साथ ही देश की गतिविधियों की तस्वीरें भी ले रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed