फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   america agree that pakistan is safe for terrorist

आतंकवादः अमेरिका ने भी मानी भारत की बात

Sat, 10 Jan 2015 08:22 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
america agree that pakistan is safe for terrorist

पाकिस्तान में आतंकवादियों की पनाहगाह को लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है भारत और अफगानिस्तान में आतंकी समूहों की गतिविधियों को लेकर अमेरिकी नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन


उधर, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारत के तगड़े विरोध को देखते हुए अमेरिका को यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए पाक को आर्थिक मदद रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन


पेंटागन के प्रेस सचिव रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी समूह के कुछ संगठन लंबे समय से पनाह लिए हुए हैं जो अमेरिका के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने माना पाक आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह

america agree that pakistan is safe for terrorist

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी समकक्षों के साथ यह लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। पेंटागन का यह बयान विदेश मंत्रालय के उस बयान के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि वह पिछले कुछ सालों में संसद को यह प्रमाण पत्र नहीं दे पाया है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-ताइबा और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

कांग्रेस द्वारा प्रमाणपत्र अनिवार्य किए जाने के बाद से दोनों वर्षों 2013 और 2014 मे विदेश मंत्रालय ने पाक में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और अन्य उपायों की समीक्षा की। लेकिन इस समीक्षा में यह पाया गया कि पाकिस्तान इन मानकों पर खरा नहीं उतरता, प्रमाणपत्र के अभाव में भी विदेश मंत्री को ओबामा प्रशासन द्वारी जारी धन के लिए राष्ट्रीय हित की बात करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed