{"_id":"6954b562a171937726bdd79bfd3a6518","slug":"ambulance-ran-500-km-in-just-six-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 6 घंटे में 500 किमी दौड़ी एंबुलेंस, बचाई छह जिंदगी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महज 6 घंटे में 500 किमी दौड़ी एंबुलेंस, बचाई छह जिंदगी
एजेंसी/कोयंबतूर
Updated Mon, 12 Jan 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
ब्रेन डेड व्यक्ति के दिल के चार वाल्व और लिवर से तब छह लोगों को नई जिंदगी मिल गई, जब कोयंबटूर से चेन्नई के बीच के 500 किलोमीटर के सफर को एंबुलेंस ने महज छह घंटों में पूरा किया। इसके अलावा किडनियां अस्पताल में ही दो लोगों को दान की गई।
विज्ञापन
75 वर्षीय मसकोनर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें श्री अभिरामी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
शनिवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। मसकोनर के परिजनों ने उनके अंग किसी जरूरतमंद को देने की ख्वाहिश जताई।
इस पर बिना देर किए डॉक्टरों ने मसकोनर के दिल के चार वाल्व और लिवर चेन्नई के मद्रास मेडिकल मिशन और अपोलो अस्पताल में भेज दिए और वक्त रहते इससे जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई गई।
विज्ञापन