फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ambika soni mukul will work on Rahul mission

राहुल के मिशन पर काम करेंगे अंबिका, मुकुल

Sat, 27 Oct 2012 11:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 11:17 PM IST
विज्ञापन
ambika soni mukul will work on Rahul mission

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की अगुवाई में अगले लोकसभा चुनाव के सियासी मिशन के लिए कैबिनेट के इस फेरबदल को अंजाम देने का यूपीए नेतृत्व का इरादा शनिवार को अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक के इस्तीफे के साथ ही साफ हो गया। दस जनपथ के बेहद निकट इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस्तीफा देकर संगठन में काम करने का इरादा जाहिर कर दिया।

विज्ञापन


वहीं माना जा रहा है कि सुबोधकांत सहाय को अपने भाई की कंपनी को कोल ब्लॉक दिलवाने की कीमत चुकानी पड़ी। जबकि महादेव खंडेला और विसेंट पाला को कुछ खास नहीं कर पाने के लिए राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलवाया गया। अगाथा संगमा की विदाई तो तय ही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की पार्टी संगठन में नंबर दो की भूमिका की जल्द होने वाली घोषणा के पहले कैबिनेट के इस फेरबदल में उनकी भविष्य की टीम के चेहरों का खास ध्यान रखे जाने की तैयारी है। इसीलिए कई युवा चेहरों को पहली बार मौका दिया जा रहा है तो राज्यमंत्री से कई चेहरों को प्रमोशन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed