फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ambika soni and mukul wasnik resign before cabinet reshuffle

कृष्णा के बाद अंबिका, वासनिक ने सौंपे इस्तीफे

Sat, 27 Oct 2012 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
ambika soni and mukul wasnik resign before cabinet reshuffle

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक ने भी प्रधानमंत्री से मिलकर उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विज्ञापन


अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक ने खुद ही शुक्रवार को सोनिया से मुलाकात कर कांग्रेस संगठन में जाने की इच्छा जाहिर की थी। सुबोधकांत सहाय और श्रीप्रकाश जायसवाल भी इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई बैठक में रविवार को होने वाले कैबिनेट फेरबदल की रूपरेखा लगभग तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा की जगह नए विदेश मंत्री के लिए कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद के साथ पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल का नाम संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है।

इस फेरबदल में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के कैबिनेट में आने की संभावना भले ही नहीं है मगर उनकी युवा टीम के कई सांसदों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

कृष्णा को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान देने की बात है। इस्तीफे के बाद 80 वर्षीय कृष्णा ने कहा भी कि युवा पीढ़ी को मौका देने के वे हिमायती हैं।

गौरतलब है कि लोकायुक्त रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को लेकर कृष्णा पर सवाल उठाते हुए कर्नाटक में मामला दर्ज हुआ है। अब उनकी जगह कर्नाटक से ए रहमान खान को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाने की चर्चा है।


फेरबदल की लिस्ट में दर्जन भर से ज्यादा नए चेहरे
-पश्चिम बंगाल से अबू हसन खान चौधरी, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दास मुंशी, आंध्र प्रदेश से पी बलराम नायक, प्रकाश रेड्डी, अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, महाराष्ट्र से विलास मुत्तेमवार, झारखंड से प्रदीप बालमुचू, ओडिशा से प्रदीप मांझी, तमिलनाडु से माणिक टैगोर आदि का नाम शामिल।
-एनसीपी कोटे से तारिक अनवर को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाए जाने के संकेत, इसके लिए अगाथा संगमा की छुट्टी तय मानी जा रही है।

इनका प्रमोशन होने की उम्मीद
-ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है।
-स्वतंत्र प्रभार के मंत्री अजय माकन और जयंती नटराजन को कैबिनेट का दर्जा संभव।
-हरीश रावत के भी प्रमोशन के संकेत, ओडिशा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रभार के मंत्री श्रीकांत जेना को भी कैबिनेट दर्जा दिया जा सकता है।
-कपिल सिब्बल के विदेश मंत्री बनने की स्थिति में संभावना है कि जयपाल रेड्डी को पेट्रोलियम की जगह मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा दे दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed