फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ambedkar's house in london is bought by maha government

भारत ने खरीदा लंदन में स्थित डॉ. अंबेडकर का घर

Sat, 26 Sep 2015 09:45 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sat, 26 Sep 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
ambedkar's house in london is bought by maha government

लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के निवास को खरीदने की प्रक्रिया भारत ने पूरी कर ली है। अब जल्द ही इसे मेमोरियल में परिवर्तित करने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पश्चिमी लंदन में स्थित इस घर में संविधान के वास्तुकार डॉ. अंबेडकर छात्र जीवन में 1920 के दौरान रहे थे।

फेडरेशन ऑफ अंबेडकरिट एंड बुद्धिस्ट ऑर्गनाइजेशन यूके (एफएबीओ) के अध्यक्ष संतोष दास ने इस पर खुशी जताई है।

2050 स्क्वायर फुट का आवास

ambedkar's house in london is bought by maha government

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक न्याय मंत्री राज कुमार बडोले के हाथों भारतीय उच्चायोग के जरिये इस घर को खरीद लिया है।’ यह घर 2050 स्क्वायर फुट में फैला है।

24 सितंबर को अंबेडकर के इस घर को अर्जन करने का काम पूरा हुआ है। इस घर की मरम्मत करने के बाद इसे मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा।

दास ने कहा कि अब ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय, यहां घूमने आने वाले लोग व अन्य इस घर का दीदार कर सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबासाहेब की 125वीं जयंती तक यह मेमोरियल के तौर पर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed