भारत में अमेजन की पैठ बढ़ी, सीईओ बन गए 'विष्णु'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्च्यून पत्रिका के कवर पेज पर अमेजन सीईओ की एक तस्वीर से विवाद हो गया है। इस तस्वीर में अमेजन के सीईओ जेफ बेजो को भगवान की तरह दिखाया गया है।
फॉर्च्यून पत्रिका के जनवरी 2016 के अंक में जेफ बेजो को विष्णु अवतार में दिखाने पर पूरे अमेरिका में हिंदू संप्रदाय के लोगों में नाराजगी है।
दरअसल, 'अमेजन' की योजना भारत में अपनी ग्रोथ बढ़ाने की है इसीलिए फॉर्च्यून पत्रिका के जनवरी के अंक में 'अमेजन इन्वेड्स इंडिया' नाम से स्टोरी लगाई गई है। इसके जरिए ये बताने की कोशिश है कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजो की नजर अब खरबों डॉलर के बाजार पर टिक गई है।
भारत में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए ही फॉर्च्यून पत्रिका में उनकी तस्वीर विष्णु भगवान जैसी दिखाने की है। इस कवर पेज में एक हाथ में उन्होंने कमल का फूल ले रखा है और दूसरे हाथ अमेजन का लोगो है।
पत्रिका के एडिटर-इन-चीफ ने मांगी माफी
हालांकि 'अमेजन' सीईओ जेफ बेजो की इस कोशिश को झटका लग सकता है क्योंकि उनकी इस कवायद का विरोध शुरू हो गया है। नेवादा में रहने वाले हिन्दू राजनेता राजन जेड ने विरोध की आवाज बुलंद की है।
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु हिंदू धर्म में बहुत श्रद्धेय देवता हैं। मंदिरों और घरों में लोग उनकी पूजा के लिए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से उनके अवतार को इस पत्रिका में दिखाने की कोशिश की गई है ये असहनीय है। विरोध का ये मामला एक नहीं है। सोशल मीडिया पर इसकी खिलाफत कई लोगों ने की है।
जैसे ही सोशल मीडिया पर फॉर्च्यून पत्रिका के नए संस्करण को लेकर विवाद की बातें सामने आई, पत्रिका के एडिटर इन चीफ अलन मरे ने तुरंत पूरे मामले पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पत्रिका के नए एडिशन से जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं उनसे वो माफी मांगते हैं और इस पूरे घटनाक्रम से वो दुखी हैं।