फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala will felicitated to left handers

लेफ्ट हैंडर्स को सम्मानित करेगा अमर उजाला

Tue, 29 Jul 2014 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Jul 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala will felicitated to left handers

अमर उजाला समूह ने बाएं हाथ से काम करने वाले युवा विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में उत्तर भारत के लेफ्ट हैंडर्स के लिए एक विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि दुनियाभर में 13 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत यूपी और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के 10वीं और 12वीं के ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जो बाएं हाथ से काम करते हैं। फाइनल कार्यक्रम 13 अगस्त 2014 को नई दिल्ली के सत्य साईं ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। चुने गऐ फाइनल 200 प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


फाइनल कार्यक्रम के लिए अमर उजाला की 10 यूनिटों से टॉप 20 लेफ्ट हैंडी विद्यार्थियों को चुना जाएगा। इनमें 10 टॉपर कक्षा 10 और 10 टॉपर कक्षा 12 से होंगे। अमर उजाला के प्रमुख संस्करण वाले क्षेत्र आगरा, बरेली, देहरादून, नैनीताल, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद और दिल्ली-एनसीआर यूनिट से 20-20 विद्यार्थी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी के साथ एंट्री फॉर्म भरकर देना होगा। एंट्री फॉर्म संबंधित अमर उजाला ऑफिस से 28 जुलाई से मिलने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा फार्म अमर उजाला की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed