{"_id":"c7656358-6a23-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-superiority-readers-across-three-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की श्रेष्ठता बरकरार, पाठक तीन करोड़ के पार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमर उजाला की श्रेष्ठता बरकरार, पाठक तीन करोड़ के पार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए अमर उजाला की बढ़त का सिलसिला जारी है। अखबार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नंबर वन के स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन
आईआरएस 2012 की तीसरी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या (टीआर) आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में अमर उजाला के पाठकों की संख्या देश भर में तीन करोड़ एक लाख से ऊपर हो गई है। यूपी-उत्तराखंड में कुल पाठक संख्या बढ़त के साथ 2 करोड़ 71 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अखबार का शानदार प्रदर्शन जारी है। खास बात यह है कि यूपी में 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये (पुरुष) मासिक आय वर्ग में (एआईआर) अमर उजाला प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट यूपी में नंबर-1
अमर उजाला के कॉम्पैक्ट अखबार को यूपी में बेहद पसंद किया जा रहा है। अपने खास आकार का यह अखबार अमर उजाला कॉम्पैक्ट आईआरएस 2012 की तीसरी तिमाही में अच्छी बढ़त दर्ज करते हुए 26 लाख से अधिक पाठकों के साथ प्रदेश में नंबर वन है। उल्लेखनीय है कि कॉम्पैक्ट का प्रकाशन यूपी के छह प्रमुख नगरों से होता है।