{"_id":"a1938f1beb0b1c7855ba1e71320cc4e8","slug":"amar-ujala-splash-in-ink-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंक अवॉर्ड्स में अमर उजाला की धूम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंक अवॉर्ड्स में अमर उजाला की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के 'बेटी ही बचाएगी' अभियान ने इंक अवॉर्ड्स में सफलता दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर इसी साल शुरू किए गए इस अवॉर्ड्स में धूम मचाते हुए अमर उजाला के बेची ही बचाएगी अभियान ने तीन श्रेणियों में अवॉर्ड जीते हैं।
इसके साथ अमर उजाला के लिए बनाये गये विज्ञापन के लिए क्रिएटिव एजेंसी आरके स्वामी बीबीडीओ को भी दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लगातार बढ़ते वर्चस्व के बीच प्रिंट मीडिया की श्रेष्ठता और गहराती रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इंक अवॉर्ड्स की स्थापना इसी साल की गई है।
एक्सचेंज फॉर मीडिया के साथ मिलकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए इंक अवॉर्ड्स के मुंबई में आयोजित पहले संस्करण में बेटी ही बचाएगी को रीजनल कैंपेन ऑफ द ईयर श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
अभियान को बेस्ट क्रिएटिव एडवर्टाइजिंग-नॉट फॉर प्रॉफिट श्रेणी और बेस्ट डायरेक्ट रिस्पॉन्स एडवरटाईजिंग-रीजनल की श्रेणी में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
खास बात यह है कि दोनों ही श्रेणियों में किसी को भी स्वर्ण पदक नहीं दिया गया। वहीं क्रिएटिव एजेंसी आरके स्वामी बीबीडीओ को अमर उजाला के लिए बनाए गए विज्ञापन गए विज्ञापन 'एक दिन में अखबार' को भी दो अलग श्रेणियों में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
बता दें कि इंक अवॉर्ड के लिए 21 श्रेणियों में 500 के करीब प्रविष्टियां देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और क्रिएटिव एजेंसियों की ओर आई थी। पुरस्कार के चयनकर्ता मंडल का नेतृत्व आईपीजी मीडिया ब्रांड्स इंडिया के सीईओ शशि सिन्हा ने किया और इसमें मैक्सस के आनंद चक्रवर्ती, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के गिरीश शाह और कलर्स के सीईओ राज नायक भी शामिल थे।
प्रविष्टियां भेजने वालों में मैकमैन, आगिलवी एंड माथर, एचयूएल, टाइटन, टाटा हाउसिंग, डीएनए, मलयाला मनोरमा जैसी देश की नामी-गिरामी कंपनियां और एजेंसियां शामिल थीं।