{"_id":"3563b4f0d2f96f7f42f85dc7709148b4","slug":"amar-ujala-reached-1-lack-like-on-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अमर उजाला ने छुआ एक नया मुकाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक पर अमर उजाला ने छुआ एक नया मुकाम
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें अपने पाठकों से ये खबर साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि amarujala.com ने फेसबुक पर 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
आंकड़ों की नजर से देखेंगे तो शायद 1 लाख बस एक संख्या मात्र दिखे, मगर यह एक यात्रा है जो अमर उजाला और उसके पाठक साथ-साथ तय कर रहे हैं। यह एक परिवार है जो लगातार एक दूसरे को आपस में जोड़ रहा है। एक दूसरे से बात कर रहा है, सुन रहा है, और एक अलग तेवर में कहीं और न मिलने वाली जानकारियों को साझा कर रहा है।
1 लाख वें लाइक को मिलेगा खास इनाम
amarujala.com के फेसबुक पर 1 लाख पाठकों के जुड़ने की खुशी में हमारे एक लाख वें लाइक को एक खास इनाम दिया जाएगा। नाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा और बाकी जानकारी घोषणा के बाद बता दी जाएगी।
फेसबुक पेज पर नए फीचर
अपने पाठकों की राय को उचित प्लेटफॉर्म देने के लिए हमने कई फीचर्स जोड़े इन्हीं में से एक है 'आज की बहस'। इसमें अमर उजाला अपने फेसबुक पेज पर हर रोज एक ऐसे विषय पर वैचारिक बहस करता है जिसमें अमर उजाला के पाठक पूरी आजादी से अपने विचार रख सकते हैं। रोज होने वाली इस बहस में हर शनिवार को जो बहस की जाती है उसके विचारों को अमर उजाला पाठकों के फोटो के साथ अखबार में भी प्रकाशित करता है।
विज्ञापन
आज का कार्टून: गंभीर बातों से इतर व्यंग्य और चित्रों से अपनी बात कहने का एक अलग ही अंदाज होता है। और इसलिए अमर उजाला हर रोज आपके लिए नया कार्टून लेकर आता है। जो घट रही किसी भी बड़ी घटना पर कोई तीखी टिप्पणी करता है।
खास तस्वीरें और लतीफे: चाहे प्याज हो या रजनीकांत या चर्चा में आया कोई नया लतीफा। अमर उजाला का प्रयास है कि सारी गंभीर बातों के साथ आपके साथ लतीफों और नई-नई तस्वीरों के जरिए भी जुड़ा रहे।
हर तरह की खबरें: अमर उजाला अपने पाठकों का ध्यान रखते हुए अपनी साइट के हर सेक्शन की खबरें आपके लिए पोस्ट करता है। जिसमें कोशिश यह भी होती है कि उस पोस्ट पर आने वाले सवाल और टिप्पणियों का जवाब भी दे सकें।
1 लाखवें कदम के लिए आप सब को एक बार फिर शुक्रिया और आभार। इंतजार करें इनाम के घोषणा की और हमारे फेसबुक पेज पर होने वाली कुछ नई गतिविधियों का भी।