फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala got special prize by election commission

अमर उजाला को मिला चुनाव आयोग का विशेष पुरस्कार

Fri, 25 Jan 2013 09:49 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
amar ujala got special prize by election commission

चुनावों के दौरान लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत करने में प्रशंसनीय भूमिका निभाने के लिए अमर उजाला समूह को चुनाव आयोग के विशेष राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार से नवाजा गया है।

विज्ञापन


तीसरे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। अमर उजाला समूह की ओर से नेशनल ब्यूरो चीफ संजय मिश्र ने उपराष्ट्रपति से पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र और चांदी की ट्रॉफी प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रिंट मीडिया में अमर उजाला को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 2012 के चुनाव में वोटरों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। उपराष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में किए गए काम और प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने लोकतंत्र में मतदाताओं को जागरूक करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में मीडिया की अहम भूमिका को देखते हुए इसी साल से इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed