फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala foundation tedxlive event 13 june

कुछ कर गुजरने की है सोच तो अमर उजाला और टीईडीग्लोबल देगा मंच

Wed, 12 Jun 2013 07:32 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Wed, 12 Jun 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation tedxlive event 13 june

मौजूदा दौर में विचारों की कद्र होती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हम जो सोचते हों वही सही हो, इसमें कहीं न कहीं गलती की गुंजाइश बनी रहती है।

विज्ञापन


आप भी अगर अपने विचारों को दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं तो अमर उजाला आपको बेहतरीन मंच देने जा रहा है।

अमर उजाला फाउंडेशन और टीईडीग्लोबल TEDxLive@TEDxWalledCity कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जहां आपको प्रोफेसर यशपाल जैसे दिग्गज विद्वान के साथ खुद को निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इस मंच का मुख्य आकर्षण है 12 जून को स्कॉटलैंड में हुए टीईडीग्लोबल कांफ्रेंस के अहम मुद्दे।

टेक्नोलॉजी ने समाज की संरचना में जबरदस्त घुसपैठ की है, तो बेशुमार ताकत ने सामाजिक तानेबाने को प्रभावित किया है। ऐसे में लोगों की आशा और चिंताओं के बीच टकराव स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीईडीग्लोबल-2013 में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो समाज में हो रहे उथल-पुथल को लेकर परेशान और हताश हैं। इस मौके पर आगुंतक अपना विचार भी अन्य लोगों से बांट सकते हैं।

अमर उजाला की ओर इस कार्यक्रम में आने के लिए आप आमंत्रित हैं। इसके लिए केवल आपको पहले से सूचना देनी होगी।

आपको महज रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अपनी सीट कनफर्म करने के लिए manasp@del.amarujala.com पर या 9810913001 or 0120-4694000(ext - 4138) फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


रजिस्ट्रेशन का समय - सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक।

अपने अनुभव और राय बांटने के लिए http://www.ted.com/ पर विजिट करें।

यह कार्यक्रम 13 जून को, लेक्चरर रूम नं.1, एनेक्स बिल्डिंग, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मैक्स मूलर मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा जो शाम 3 बजे तक चलेगा।

क्या है टीईडीग्लोबल
टीईडीग्लोबल एक एनजीओ है जो अलग-अलग विचारों पर चर्चा आयोजित कर उनसे लोगों को अवगत कराता है। TEDxLive टीईडीग्लोबल का ही एक्सटेंशन है जो टीईडीएक्स के इवेंट्स के लाईन वेबकास्ट के लिए काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed