{"_id":"5887ad712de890d0ca942be6b654e0c4","slug":"amar-ujala-foundation-relief-fund-of-the-jammu-and-kashmir-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का जम्मू-कश्मीर राहत कोष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का जम्मू-कश्मीर राहत कोष
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने राहत कोष की स्थापना की है।
विज्ञापन
अमर उजाला पत्र समूह अपने सभी पाठकों और शुभेच्छुओं से अनुरोध करता है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुले हाथ से आर्थिक सहयोग करें।
राहत कार्यों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने तात्कालिक मदद के लिए मंगलवार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
आप ‘अमर उजाला फाउंडेशन जे एंड के रिलीफ फंड’ के नाम से चेक जारी करके या फिर नकद राशि देकर अपना सहयोग कर सकते हैं।
चेक या नकदी अमर उजाला के किसी भी प्रकाशन केन्द्र या अमर उजाला के निकटस्थ ब्यूरो ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं।
दानदाता सहयोग राशि देते समय अमर उजाला कार्यालय में अपना नाम, पूरा पता, फोन नंबर, पैन कार्ड नबंर (यदि है तो) और चेक/नकदी का विवरण अवश्य दें।
इस मद में दी गई दान राशि पर आयकर की धारा 80-जी के तहत कर-राहत मिलेगी। जम्मू-कश्मीर वासियों की इस संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाइए।