फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala foundation launched media fellowship program

अमर उजाला के संग दीजिए कलम को धार

Fri, 23 Nov 2012 12:34 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 23 Nov 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation launched media fellowship program

धुन के पक्के और दृष्टिवान हिंदी के युवा पत्रकारों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने मीडिया फैलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका मकसद युवा खबरनवीसों को अपने सरोकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी पेशेगत कुशलता को तराशना और दिशा प्रदान करना भी है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन राष्ट्रीय पत्रकारिता फैलोशिप-2013’ नाम से की जा रही यह पहल पत्रकारिता और न्यू मीडिया के सभी आयामों को समेटे है। फैलोशिप के लिए भारत के किसी भी मीडिया संस्थान में कार्यरत अधिकतम 35 वर्ष के वे पत्रकार आवेदन कर सकते हैं, जिनका न्यूनतम अनुभव 5 साल का है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2012 है।
विज्ञापन


एक साल की इस फैलोशिप के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भारत के किसी भी क्षेत्र-विशेष या फिर पूरे देश को अपना कार्यक्षेत्र बनाने के लिए स्वतंत्र होंगे। अभ्यर्थी को अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अध्ययन अवकाश एक साल का रखना है या आंशिक, यह आवेदक की इच्छा पर निर्भर करेगा। शोधकार्य पूरा करके उसे  दो प्रतियों में फाउंडेशन को सौंपना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन का तरीका और फैलोशिप राशि
अभ्यर्थी को अपने चुने हुए विषय के बारे में 1000 शब्दों की सिनॉप्सिस अपने बायोडेटा के साथ भेजनी है। इसमें उन्हें बताना होगा कि वह अपना शोधकार्य कैसे पूरा करेंगे। आवेदन के साथ अपनी तीन श्रेष्ठ बाईलाइन स्टोरी की फोटोकॉपी भी संलग्न करनी होंगी। साथ ही दो ऐसे व्यक्तियों के नाम-पते, ई-मेल और फोन नंबर भेजने हैं जो आवेदक के पत्रकारीय काम से परिचित हैं। भेजी गई सिनॉप्सिस और इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला निर्णायक मंडल करेगा। फैलोशिप के तहत मानदेय के रूप में एक वर्ष तक प्रति माह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यात्रा एवं अन्य मदों में कुल 50 हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।


यहां भेजना है आवेदन
निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रोजेक्ट निदेशक के नाम फाउंडेशन के पते पर भेजना है। पता है- अमर उजाला फाउंडेशन, सी- 21-22, सेक्टर-59, नोएडा- 201301। फोन नं.- 0120-4694000। लिफाफे पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन राष्ट्रीय पत्रकारिता फैलोशिप के लिए’ स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
ई-मेल है- foundation@amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed