{"_id":"d731f4f2ba09d717935bd54e5f9c9d20","slug":"amar-ujala-foundation-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: महिला किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ आज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: महिला किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 01 Jul 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में जिंद जिले के निडाना गांव में कीट कमांडो द्वारा चलाए जा रहे कीट ज्ञान की मुहिम को प्रदेश और प्रदेश से बाहर के किसानों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन बुधवार से महिला किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ करेगा।
विज्ञापन
पाठशाला का शुभारंभ कीट साक्षरता के अग्रदूत डॉ. सुरेंद्र दलाल की पत्नी कुसुम दलाल करेंगी। इस मौके पर पाठशाला में जिला कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग, हिसार बागवानी विभाग से जिला बागवानी अधिकारी डॉ. बलजीत भ्याण, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी श्योराण, बराह कलां तपा प्रधान कुलदीप ढांडा और एडीओ डॉ. कमल सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन प्रदेश और प्रदेश के बाहर के किसानों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए के लिए विशेष रूप से प्रचार-प्रसार करेगा, ताकि इस मुहिम से जुड़कर फसलों में कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग को बंद कर खानपान और वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू होने वाली यह पाठशाला सप्ताह में एक दिन आयोजित की जाएगी। यह पाठशाला 18 सप्ताह तक चलेगी। पाठशाला में महिला किसानों द्वारा कीटों पर किए जा रहे शोध को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
यह अभियान स्वर्गीय डॉ. सुरेंद्र दलाल द्वारा निडाना गांव में करीब छह साल पहले शुरू किया गया था।
अब निडाना और आसपास के गांवों में ऐसे कीट कमांडो तैयार हो चुके हैं, जो फसलों में मौजूद शाकाहारी कीटों को मांसाहारी कीटों से ही नियंत्रित करते हैं। आसपास के लगभग दर्जनभर से भी ज्यादा गांवों के किसान कीटनाशकों का प्रयोग लगभग बंद कर चुके हैं।