फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala beti hi bachayegi campaign

माधुरी दीक्षित भी बोलीं, बेटी ही बचाएगी 'कल'

Fri, 03 Jan 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
amar ujala beti hi bachayegi campaign

बेटियों के सशक्तिकरण के लिए अमल उजाला ने अनूठी पहल की है। इस कार्यक्रम के तहत वर्ष 2014 में लगातार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सार्थक गतिविधियां की जाएंगी। हमारी इस पहल में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित भी शरीक हुईं और संदेश भेजा। पढ़िए, उनका संदेश-

विज्ञापन


मुझे ये जानकर बहुत खुशी हुई कि प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ वर्ष 2014 को ‘बेटी ही बचाएगी’ वर्ष के तौर पर मना रहा है।

मेरा मानना है कि हम बेटियों को इतना मज़बूत बना दें कि वे खुद समाज को बचाने के लिए आगे आएं। ‘अमर उजाला’ का यह मिशन इस भावना को और मज़बूत करता है। अभियान से मेरे जुड़ने की एक और वजह है।
विज्ञापन


मैंने अपने करियर में शुरू से ही ऐसे किरदारों को तवज्जो दी, जिसमें बेटी समाज को बचाती नज़र आए। फिर चाहे वो मेरी फिल्म ‘बेटा’ रही हो, ‘मृत्युदंड’ हो या फिर मार्च महीने में महिला दिवस पर रिलीज़ होने जा रही ‘गुलाब गैंग’। मैं उम्मीद करती हूं कि ‘अमर उजाला’ के इस अभियान से बेटियों का सम्मान बढ़ेगा और मिलेगा उन्हें उनका वह हक़, जिसके लिए उन्हें किसी सिफारिश की नहीं, हमें सोच बदलने की ज़रूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बात मैं अमर उजाला की कविता की उस लाइन से ख़त्म करना चाहूंगी कि जब भी घर, परिवार और समाज पर मुसीबत आएगी, बेटी ही बचाएगी, बेटी ही बचाएगी। -जय हिंद

madhuri signature

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed