फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amar Singh ?says Jaya Bachchan consumed cow meat and pork

'जया भी गोमांस खाती हैं, क्या उनकी हत्या कर दूं'

Wed, 14 Oct 2015 09:22 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh ?says Jaya Bachchan consumed cow meat and pork

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने गोमांस पर हो रही राजनीति के जरिए जया बच्‍चन पर निशाना साधा है। मंगलवार को मिर्जापुर में उन्होंने कहा कि गोमांस खाने पर किसी की हत्या नहीं होनी चाहिए। जया बच्चन गाय और सूअर का मांस खाती हैं, तो क्या मैं उनकी हत्या कर दूं।

विज्ञापन


अमर सिंह मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने गए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के लिए विकास मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि गोमांस और आरक्षण पर बहस हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्लासगो में एक प्रतिनधिमंडल में वह जया बच्चन के साथ गए थे। वहां जया बच्चन ने गाय और सूअर का मांस मंगवाया और मुझसे भी खाने के लिए कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर ने ये भी बताया, जया ने कब खाया था गोमांस

Amar Singh ?says Jaya Bachchan consumed cow meat and pork

समाजवादी पार्टी से ही सांसद रह चुके अमर सिंह ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो दोनों खाते हैं, लेकिन उनकी हत्या थोड़े ही कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे मुद्दों से बांटा जा रहा है।

वाराणसी की सड़कों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मोदी चाहें तो अडानी और अंबानी बनारस के घाटों को ठीक कर दें और अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहें कि ताज का रखरखाव टाटा देखें तो क्या नहीं हो सकता है।

अमर सिंह ने कहा कि कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत उद्योगपतियों को ऐसा करने को कहा जाय तो हालात बदल सकते हैं। मोदी और अखिलेश बौद्ध देशों में जाएं और और वहां से बनारस के विकास के लिए पैसा लाएं। दलाई लामा को इस कार्य में आगे लाया जा सकता है।

सपा में वापसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह उनका संक्रमण काल चल रहा है। सपा में वापसी के लिए कोई आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed