अमर सिंह ने की मुलायम की आलोचना, मोदी का गुणगान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिनों पहले सपा के सार्वजनिक मंचों पर दिखाई दिए अमर सिंह बृहस्पतिवार को गोरखपुर में बदले-बदले नजर आए। सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने न सिर्फ लैपटॉप पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के ताजे वक्तव्य से असहमति जताई, बल्कि नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह का गुणगान भी किया।
गोरखनाथ मंदिर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लैपटॉप बांटने या वितरण रोकने से मोदी की लोकप्रियता पर असर नहीं पड़ सकता। आज मोदी सबके मोबाइल फोन में हैं, उन्हें लोग पसंद कर करते हैं और देखते हैं।
इससे पूर्व अमर सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए।
महंत आदित्यनाथ से मुलाकात
सांसद महंत आदित्यनाथ के साथ करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद की बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ के ब्रह्मलीन होने के समय तबीयत खराब होने की वजह से यहां आना नहीं हो सका, आज सिर्फ और सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं।
उन्होंने कहा कि आज भी मैं व्यक्तिगत रूप से सबके सुख-दुख में खड़ा रहता हूं पर मेरी और मेरे घर वालों की कुशलक्षेम सिर्फ राजनाथ सिंह ही पूछते हैं। महंत आदित्यनाथ से पुराना संबंध बताते हुए उन्होंने कहा, मैं जब जेल में था, उस वक्त महंत आदित्यनाथ ही थे, जो मेरा हालचाल पूछते थे।
एक सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा, मैं कसम खाता हूं कि मैंने कभी भी राज्यसभा के लिए मुलायम सिंह से टिकट नहीं मांगा। सपा सरकार में चीनी मिलें बंद होती जा रही हैं। आज 27 चीनी मिलों पर ताला लग चुका है, किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। यह स्थिति अच्छी नहीं है।