फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amar Singh to Join BJP

अमर सिंह थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Thu, 27 Nov 2014 06:48 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh to Join BJP

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर से उनकी मुलाकात को भाजपा में शामिल होने के कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि माथुर के करीबियों ने दोनों नेताओं की मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट करार दिया है। लेकिन दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे की मुलाकात में केवल उत्तरप्रदेश की भावी राजनीति पर ही चर्चा हुई।
विज्ञापन


अमर सिंह ने उत्तरप्रदेश के अपने राजनीतिक अनुभवों को माथुर के साथ साझा किया। बताया जा रहा है कि अमर सिंह ने भाजपा के करीब आने का प्रयास गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ के जरिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार योगी इन दिनों अमर सिंह के लिए भाजपा में अवसर तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि माथुर के साथ अमर सिंह की मुलाकात भी योगी के कहने पर हुई है।

इससे पहले अमर सिंह गोरखपुर जाकर योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर चुके हैं। बुधवार को दिल्ली स्थित माथुर के अवास पर उनसे हुई सिंह की मुलाकात को भाजपा में शामिल होने के प्रयास की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

योगी आदित्य नाथ बना रहे राह

Amar Singh to Join BJP

वैसे भाजपा के लिए अमर सिंह की राह अभी इतनी आसान भी नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले भी अमर सिंह ने भाजपा में शामिल होने का प्रयास किया था। तब भाजपा ने अमर सिंह से दूरी बनाई थी। हालांकि पार्टी को जयाप्रदा को भाजपा में शामिल करने पर कोई ऐतराज नहीं था।

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अमर सिंह की राजनीति इन दिनों गर्दिश में है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के बडे नेताओं से मुलाकात कर उन्होंने राज्यसभा के लिए अवसर भी तलाशे थे। लेकिन उसमे सफलता हाथ नहीं लगी। लोकमंच बनाने का उनका प्रयोग चल नहीं पाया।

लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने कांग्रेस पार्टी में भी अपनी संभावनाएं तलाशी थीं। मगर कांग्रेस ने अमर सिंह की विवादास्पद राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए आम चुनाव से पहले उन्हें पार्टी में शामिल करने का जोखिम नहीं लिया।

सपा और कांग्रेस के दरवाजे लगभग बंद होने के बाद अब अमर सिंह ने भाजपा की ओर कदम बढ़ाकर सियासत की नई चाल चली है। अमर सिंह को भाजपा में लाने के लिए पार्टी आलाकमान को पहले संघ नेतृत्व से सहमति लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed