फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amanmani's Problems may extend in Sara Murder Case.

सारा मौत मामला: बच्ची की कहानी बढ़ाएगी अमनमणि की मुश्किलें

Thu, 23 Jul 2015 10:59 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Amanmani's Problems may extend in Sara Murder Case.

मैं गाड़ी चला रहा था, रफ्तार तेज थी, तभी सड़क पार करती एक बच्ची सामने आई, उसे बचाने की कोशिश में हादसा हो गया...।

विज्ञापन


सारा की मौत पर यही कहानी बनाई थी अमनमणि त्रिपाठी ने। लेकिन उसका बयान धीरे-धीरे झूठा साबित होता जा रहा है। काफी तलाश करने पर भी न तो पुलिस को मौका ए वारदात के आसपास ऐसी कोई बच्ची मिली और न ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को। अब जल्द ही मामले की सीबीआई जांच होने जा रही है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की यही रिपोर्ट सीबीआई के सामने जाएगी। अमनमणि के कहने पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन यह गले नहीं उतर रही थी। सीबीआई जांच शुरू होते ही सबसे पहले यही सवाल होगा कि अगर हादसा हुआ तो इसकी वजह क्या रही?

विज्ञापन

सीबीआई जांच का सामना कर पाना होगा मुश्किल

Amanmani's Problems may extend in Sara Murder Case.

दरअसल, जिस जगह पर हादसा बताया गया, वहां आसपास आबादी नहीं है। यह सवाल शुरू से उठ रहा था कि वहां बच्ची कैसे आ सकती है? इसके अलावा घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे लोगों से पूछताछ हुई तो उन्होंने भी यही कहा कि उस समय वहां कोई बच्ची नहीं थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब लोग पहुंचे तो अमनमणि कार में बैठा था, जबकि उसकी पत्नी सारा की मौत हो चुकी थी।

हालांकि फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में इशारा हादसे की ओर था, लेकिन यह साबित नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते जांच रिपोर्ट पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर नहीं किए। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि अमनमणि को खरोंच तक क्यों नहीं आई जबकि वह भी सीट बेल्ट नहीं पहने था।

माना जा रहा है कि सीबीआई भी सबसे पहले मौका ए वारदात का मुआयना करेगी। ऐसे में सबसे पहले सवाल हादसे की वजह बताई गई बच्ची के बारे में ही होगा। अमनमणि के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed