फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amanmani Marriage with Sara in aryasamaj temple Lucknow.

अमन-सारा की लव स्टोरी से नाराज थे दबंग नेता अमरमणि

Fri, 10 Jul 2015 09:48 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Amanmani Marriage with Sara in aryasamaj temple Lucknow.

अमनमणि और सारा की शादी जुलाई 2013 में लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी। बेटे के इस कदम से असहमति के कारण अमरमणि त्रिपाठी या परिवार का कोई सदस्य इस शादी में शामिल नहीं हुआ था।

विज्ञापन


अमनमणि के दोस्तों की मौजूदगी में जरूरी रस्में पूरी कराई गई थीं। अमनमणि के करीबी बताते हैं कि शादी से पहले सारा की मां सीमा सिंह गोरखपुर आई थीं और मेडिकल कॉलेज में अमरमणि और मधुमणि से मिलकर दोनों की नजदीकी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


बीमार बताकर जेल से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किए गए मणि दंपति ने इन बातों को यकीन से परे बताते हुए सारा की मां को वापस कर दिया था।

लखनऊ पुलिस ने घर पर चस्पा किया था कुर्की का नोटिस

Amanmani Marriage with Sara in aryasamaj temple Lucknow.

अपहरण करके बंधक बनाने के बाद मारपीट करने के मामले में अमनमणि पिछले 11 महीने से फरार चल रहे थे।

लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में तिवारीपुर क्षेत्र के रहने वाले ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में 23 जून को लखनऊ पुलिस ने यहां उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।

तिवारीपुर के अंधियारीबाग मोहल्ले में रहने वाले ठेकेदार ऋषि पांडेय ने 6 अगस्त 2014 को अमनमणि और उनके तीन साथियों पर उनके साथ ही उनकी पत्नी (अब स्वर्गीय) शीला और बहू प्रियंका का अपहरण करने का आरोप लगाया था।

6 अगस्त 2014 को ठेकेदार ने दर्ज कराया था केस

Amanmani Marriage with Sara in aryasamaj temple Lucknow.

पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा था कि गौतमपल्ली में आवास विकास मुख्यालय के पास से अमनमणि और उनके साथियों ने अपहरण करके उन्हें पीटा था।

ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने अमनमणि के साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था मगर वह पुलिस को नहीं मिले।

कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी होने के बाद भी अमनमणि नहीं आए। गौतमपल्ली थाने से आए दरोगा एके त्रिपाठी ने 23 जून को यहां हुमांयूपुर दक्षिणी (दुर्गाबाड़ी रोड) स्थित अमनणि के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed