'मैं मोदी की तरह कायर नहीं जो पत्नी को छिपाते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टीवी पत्रकार अमृता राय के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए रिश्ते को लेकर अपनी स्वीकारोक्ति को ही हथियार बनाया है।
उन्होंने कहा कि वह मोदी की तरह कायर पुरुष नहीं जो वर्षों तक अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाते रहे। दिग्विजय ने कहा कि जहां तक उनका मामला है तो वह अपने रिश्तों को नहीं छिपाते जबकि मोदी ऐसा करते हैं।
दिग्विजय ने कहा कि इस मामले में उनका नजरिया पूरी तरह से स्पष्ट है। वह कोई डरपोक नहीं है जबकि दुर्भाग्य से मोदी ऐसे ही हैं।
दिग्विजय के संबंधों पर क्या बोली कांग्रेस
इस बीच कांग्रेस ने दिग्विजय की इस घोषणा से पार्टी को शर्मिंदगी झेलने संबंधी सवाल पर सधी प्रतिक्रिया दी है।
पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि वे कांग्रेस या किसी अन्य दल के लोगों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं करते।
उधर, दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह ने भी अपने पिता के बचाव में कुछ ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुबारा शादी करने का उनके पिता का कदम निजी मामला है और वह उनको पूरा समर्थन देते हैं।
बेटे ने कहा, यह पिता का निजी मामला
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का कहना है कि उनके पिता व पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह का दोबारा शादी करने का फैसला उनका ‘निजी मामला’ है।
राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनका बेहद निजी मामला है, जिसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए। हालांकि मैं यह कहना चाहूंगा कि इस मामले में मेरा पूरा समर्थन उनके साथ है।’
67 वर्षीय दिग्विजय ने एक दिन पहले ही ट्विटर पर टीवी एंकर अमृता राय से अपने संबंध कबूले थे और कहा था कि जल्द ही वह दोनों शादी करेंगे।