फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Alok ranjan in bundelkhand, breaked school wall for toilet gate

यूपी के मुख्य सचिव के लिए स्कूल को बना दिया 'फाइव स्टार होटल'

Thu, 14 Jan 2016 01:13 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Alok ranjan in bundelkhand, breaked school wall for toilet gate

गरीबी, तंगहाली, कर्ज और किसानों की आत्महत्याओं के लिए सुर्खियां बटोरने वाला बुंदेलखंड अब अफसरशाही के भव्य आवभगत के लिए खबरों में है। किसानों की हालात का जायजा लेने दो दिवसीय भ्रमण पर बांदा के पड़ुई गांव में पहुंचे मुख्य सचिव आलोक रंजन के लिए भव्य इंतजाम किया गया। उनके रात में सोने के लिए 16 फुट चौड़ी 24 फुट लंबी ‘स्विस कॉटेज’ बनाई गई है। इसे लखनऊ से आए कारीगरों ने तैयार किया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि मुख्य सचिव की खातिर में स्थानीय अफसर और आयोजकों को इतने ज्यादा मशगूल हो गए कि बाल श्रम कानून के उल्लंघन का अहसास तक नहीं हुआ। मुख्य सचिव की थाली में परोसे जाने वाले बैगन के भरते को तैयार कराने में नाबालिग (बच्चों) को भी लगा दिया गया। नाबालिगों ने भोजन व्यवस्था संबंधी अन्य कामों में भी हाथ बंटाया।
विज्ञापन


पड़ुई गांव में दाखिल होते ही बायीं तरफ जूनियर और प्राइमरी स्कूल भवन है। इनका लंबा-चौड़ा खुला परिसर है। इसी में मुख्य सचिव आलोक रंजन के रात्रि विश्राम और चौपाल का इंतजाम किया गया है। पूरा काटेज ऊपर से नीचे तक और दाएं-बाएं व अंदर तक चकाचक सफेद बनाया गया है। नीचे जमीन पर कारपेट बिछाकर उस पर सफेद चादर बिछाई गई। सामने ही दो सीटों का महाराजा सोफा था। कथित ‘व्हाइट हाउस’ के चारों तरफ हाईलोजन लाइटें लगाकर दमकती रोशनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलट के लिए स्कूल की तोड़ दी दीवार

Alok ranjan in bundelkhand, breaked school wall for toilet gate

मुख्य सचिव के आवभगत के लिए एलईडी टीवी की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा तख्त पर गद्दे और सफेद बेड शीट बिछाकर आरामदेह बिस्तर तैयार किया गया है। दूधिया सफेद रोशनी फैलाने वाली दो सीएफएल लगाई गई हैं। कथित ‘व्हाइट हाउस’ के चारों तरफ हाईलोजन लाइटें लगाकर दमकती रोशनी की गई।

मुख्य सचिव जिस कमरे में रहेंगे, उसे फाइव स्टार होटल जैसा संवारा गया है। हद तो तब हो गई जब बाथरूम तैयार करने के लिए भवन की एक दीवार तोड़कर दरवाजा लगाया गया। इस दरवाजे के जरिए कमरे को बाथरूम से अटैच कर दिया गया है। यह काम कई दिनों से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed