फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allocation for mgnrega in budget 2015

'विफलताओं के स्मारक' को क्यों दिए 5 हजार करोड़ ज्यादा

Sat, 28 Feb 2015 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
allocation for mgnrega in budget 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं का स्मारक बताया था, जबकि उन्हीं के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले पूर्ण बजट में उस योजना को पांच हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त आवंटित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस के 60 सालों के पापों का नतीजा है। यह उसकी विफलता का स्मारक है। ऐसे में हम इसे बंद करने की गलती करने के बदले पूरे तामझाम और गाजे-बाजे के साथ इस योजना को पेश करते रहेंगे, जिससे लोगों को पता चलता रहे कि आजादी के 60 साल बाद भी कौन लोगों से गड्ढे भरवा रहा है।
विज्ञापन


मोदी ने अपने व्यंग्य-बाणों से कांग्रेस को बेध दिया था। हालांकि बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगर मौजूदा वित्तवर्ष में बढ़िया कर संग्रह होता है तो मनरेगा के मद में पांच हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। जेटली के बयान बाद कांग्रेस का खेमा राहत में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यूपीए सरकार की योजनाओं का राजग सरकार खत्म नहीं कर रही है, तो अपमान भी न करे।

मनरेगा के लिए 34,699 करोड़ रुपए
वित्तमंत्री ने अपने पहले पूर्ण बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 34 हजार 699 करोड़ रुपए आवंटित किया है।

जेटली ने अपने बजट में मनरेगा के मद में पिछले वर्ष आवंटित बजट से 699 करोड़ ज्यादा दिया है। 2014-15 के बजट में मनरेगा के मद ने 30 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया गया था।

हालांकि जेटली ने ये भी कहा कि मौजूदा वित्तवर्ष में कर संग्रह बेहतर रहा तो मनरेगा का पांच हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed