{"_id":"c53a558c-25bf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"allocation-for-health-sector-enhanced-three-fold-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ सेक्टर को तिगुना हुआ आवंटनः पीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेल्थ सेक्टर को तिगुना हुआ आवंटनः पीएम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 03 Nov 2012 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पिछली बार की तुलना में 12वीं पंचवर्षीय योजना में स्वास्थ्य सेक्टर का आवंटन तीन गुना कर दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को ध्यान में रखकर इस सेक्टर को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सरकार ने देश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सरकार के इस प्रयास से गरीबों का दवाओं पर होने वाला खर्च कम होगा। वह लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की पुनर्विकास परियोजना के शिलान्यास के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि सरकार ने पोषक आहार, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, आवास और शिक्षा, खासकर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को रेखांकित किया है और इस पंचवर्षीय योजना में इन क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधनों की कमी सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती है और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक नर्सिंग एवं मेडिकल कॉलेज खोले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्साकर्मी तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार एम्स जैसे संस्थान चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, पटना और औरंगाबाद में स्थापित कर रही है। उम्मीद है कि ये सभी नए संस्थान इस दिशा में बेहतर साबित होंगे।