{"_id":"1b1e6bdc795450a2b403b274afd9368d","slug":"allegations-on-bsp-mp-s-wife-very-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्म की इंतहाः प्राइवेट पार्ट पर मारती थी सांसद की बीवी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जुल्म की इंतहाः प्राइवेट पार्ट पर मारती थी सांसद की बीवी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"वह छोटी से छोटी बात पर खफा हो जाती। हम पर ऐसे खाना फेंकती जैसे हम कुत्ते हों। डंडा, लाठी, सींग...हाथ में जो आता, उसी से मुझे, दीदी (राखी) और मीना को मारती। वह मेरे निजी अंगों पर वार करने से पहले भी जरा नहीं हिचकिचाती।"
विज्ञापन
टीओआई की खबर के मुताबिक नौकरानी की हत्या से जुड़े मामले की चश्मदीद गवाह 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है। बसपा सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी जागृति के घर पर नौकरानी के मारे जाने से बवाल मच गया है।
विज्ञापन
हालांकि, वह खुद को खुशकिस्मत मान रहा है कि इस नरक से बच निकलने में कामयाब रहा। नई दिल्ली के 175, साउथ एवेन्यू से नौकरानी का शव बरामद हुआ, जो धनंजय का सरकारी आवास है।
विज्ञापन
नौकरों से चिढ़ती थी जागृति
जागृति ने पुलिस को दिए बयान में कहा, "वे मुझे जरा भी अहमियत नहीं देते थे। उनके लिए मेरे पति ही महत्वपूर्ण थे। इसलिए मैंने उनके लिए कैमरे लगा रखे थे। वे पिटने के ही योग्य थे। मैंने उन्हें कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, इसलिए मैंने उनके निजी अंगों पर हमला किया, ताकि वे ठीक रहें।"
अपने बयान में किशोर ने कहा, "वह हमारे बाल बांध देती, हमें प्रेस से जलाती और अगर हम कुछ मांगते, तो हमें लात मारती। वह कई बार पागलों की तरह व्यवहार करती और हम तीनों पर अत्याचार करती। वह सबसे ज्यादा राखी से नफरत करती थी। वह उसकी छाती पर खड़ी हो जाती और उसे मारती।"
किशोर ने बताया कि 1 नवंबर को राखी को खाना बनाने में कुछ देर हो गई थी, जिससे जागृति इतनी नाराज हुई कि उस पर प्रेस से हमला कर दिया। उसने बताया, "दीदी का खून बहने लगा, लेकिन उसे डॉक्टर के नहीं ले जाया गया। मुझे दवा लगाने के लिए कहा गया। उसे खाने को भी कुछ नहीं दिया।"
मारना आम बात थी
किशोर ने बताया कि 2 नवंबर को भी जागृति का गुस्सा जारी था और हम सवेरे छह बजे जगे, तो मारना शुरू कर दिया। उसने बताया, "मेरे सिर पर डंडा मारा। हमें कोई खाना नहीं दिया गया और धमकी दी गई कि गार्ड से गोली मरवा देंगे। मुझे दीदी को तड़के चार बजे के करीब उठाने के लिए कहा गया और हमारी तरफ चावल फेंक दिए गए। सवेरे जब मैं दस मिनट देर से उठा, तो मुझे फिर मारा गया।"
दिवाली पर राखी की हालत और बिगड़ गई और उसे होश नहीं रहा। उसने बताया, "मैडम ने मुझे दीदी को तंग न करने के लिए कहा और बताया कि उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया है। मैंने जब दीदी को ओआरएस दिया, तो उन्होंने धीरे-धीरे सांस लेनी शुरू की।"
किशोर ने आरोप लगाया कि कुछ देर में ही राखी की मौत हो गई और यह पता लगने पर धनंजय ने कैमरे हटाने शुरू कर दिए और बच्चों को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो उनके परिवार बरबाद कर दिए जाएंगे।