फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allegation on priyanka chopra

प्रियंका पर फिल्म टाइटल चुराने का आरोप, मांगा 5 करोड़ हर्जाना

Fri, 05 Feb 2016 11:17 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
allegation on priyanka chopra

फिल्म टाइटल चोरी करने के आरोप में एक पंजाबी फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कोर्ट में घसीट लिया है। मुंबई की एक अदालत में बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई। प्रियंका की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दावा किया कि विवाद गलतफहमी के चलते हुआ।

विज्ञापन


फिल्म निर्माता तलविंदर सिंह राठौड़ के मुताबिक उन्होंने ‘इक ओमकार’ नाम का टाइटल रजिस्टर करा रखा है। 2013 से इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही है और अब फिल्म लगभग बनकर तैयार है।
विज्ञापन


एक तरफ इसे रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

अगली सुनवाई 26 फरवरी को

allegation on priyanka chopra

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी एमएस पर्पल पेबल पिक्चर्स ने ‘एक ओमकार’ नाम से फिल्म का ऐलान कर दिया। इससे परेशान निर्माता ने दिंडोशी कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया।

राठौड़ ने मामले में प्रियंका और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से पांच करोड़ रुपये जुर्माना और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है, जबकि प्रियंका के वकील अशोक सरावगी ने अदालत को बताया कि प्रियंका चोपड़ा इस टाइटल का इस्तेमाल नहीं करेंगी।

हर्जाने और माफी मांगने को लेकर सुनवाई जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed