दुर्गाशक्ति पर सपा नेता को धमकाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शिक्षक के साथ बदसलूकी के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक की पत्नी और चर्चित अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल पर शनिवार को धमकी देने का आरोप लगा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी वीरभान सिंह ने कहा है कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दुर्गाशक्ति ने उन्हें अपने दफ्तर में अपशब्द कहे और धमकाया। सीडीओ ने आरोपों को निराधार बताया है लेकिन सपा की जिला व शहर ईकाई ने घटना की निंदा की है।
वीरभान सिंह ने बताया कि गांव मर्गोरा, बालाजीपुरम में हैडपंप रिबोर की समस्या को लेकर कुछ ग्रामीण उनके पास आए। उन्हें लेकर वह शनिवार सुबह दस बजे सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल के कार्यालय पहुंचे।
सीडीओ ने किया आरोपों को किया खारिज
वीरभान के मुताबिक उन्होंने जैसे ही पार्टी का परिचय दिया सीडीओ भड़क गईं। उनका आरोप है कि दुर्गाशक्ति ने कहा, ‘क्या सपा वाले सभी गुंडे होते हैं। सपा कहना भुलवा दूंगी।’ वीरभान के मुताबिक वे इन शब्दों से सकते में आ गए।
उन्होंने बताया, जब अपनी खता जानने तथा जनसमस्याओं के बारे में बात की तो उन्हें और गुस्से का सामना करना पड़ा। फरियादियों के सामने अपने साथ दुर्व्यव्यवहार से आहत सपा नेता ने कहा कि पूरे मामले से वह मुख्यमंत्री को अवगत कराकर सीडीओ को यहां से तत्काल हटाने की मांग करेंगे।
सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने सपा नेता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला निर्मल भारत अभियान के ठेके से जुड़ा है। यह ठेका वीरभान ने लिया था और उसके मुताबिक डाटा फीडिंग का काम न होने पर उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्होंने ये आरोप लगाए हैं। बता दें, दुर्गाशक्ति पर पूर्व में भी सपा नेता जागेश्वर यादव के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था। उनके पति आईएएस अभिषेक सिंह इस समय मथुरा में ही अध्यापक को कानपकड़कर उठक बैठक कराने के मामले में निलंबित चल रहे हैं।