फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allegation on bsp supreme mayawati

संगीता का पलटवार, डेढ़ करोड़ लेकर मायावती ने टिकट दिया था

Thu, 04 Feb 2016 01:35 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
allegation on bsp supreme mayawati

निष्कासन के दूसरे दिन ही पलटवार करते हुए अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र चौधरी ने अतरौली से बसपा प्रत्याशी बनने से पहले पार्टी को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। गौरतलब है कि मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल होने के बाद संगीता चौधरी का बीती 10 जनवरी को टिकट काट दिया गया था और दो फरवरी को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

क्या डेढ़ करोड़ रुपये स्वयं मायावती ने मांगे थे..?

allegation on bsp supreme mayawati

इस कार्रवाई पर पलटवार करते हुए संगीता चौधरी ने कहा कि पति की हत्या के बाद जब उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि पति धर्मेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए डेढ़ करोड़ रुपये के अलावा खुद उन्होंने भी अभी हाल ही में जनवरी में हुए मायावती के जन्मदिन पर 15 लाख रुपये और इस बीच दो बार की मुलाकातों में दो-दो लाख रुपये अलग से दिए थे।

अब पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके कुल 1.69 करोड़ रुपये फंस गए हैं। क्या डेढ़ करोड़ रुपये स्वयं मायावती ने मांगे थे..? इसके जवाब में संगीता ने कहा कि बसपा सुप्रीमो किसी भी मामले में सीधे बात नहीं करती हैं। मेरे पति ने बसपा के बड़े नेताओं के जरिए पैसे पहुंचाए थे।

उनकी हत्या के बाद मुझे टिकट दिया गया तो मुझसे कोई पैसा नहीं लिया गया। टिकट कटने और निष्कासन के बाद अब सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed