फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allegation of rape against ncp leader.

महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक पर बलात्कार के आरोप

Sat, 13 Sep 2014 09:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Sep 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape against ncp leader.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण राव ढोबाले के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शोलापुर से विधायक ढोबाले के खिलाफ शहर के कॉलेज की एक 42 वर्षीय कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पीटीआई के मुताबिक उसका कहना है कि विधायक पिछले दो साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। जबकि ढोबाले ने महिला के आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दिया है और कहा है कि यह उनके चरित्र हनन की कोशिश है।
विज्ञापन


ढोबाले के खिलाफ बोरीवली पुलिस ने बलात्कार, चोट पहुंचाने और डराने-धमकाने के मामले दर्ज किए गए हैं। पीड़ित यहां के एक लॉ कॉलेज में क्लर्क है।

ढोबाले इस कॉलेज से जुड़े हैं। डीसीपी बालसिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को पी़िड़त की मेडिकल जांच कराई गई थी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट से समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट या ज्यूडीशियल के सामने दर्ज बयान अदालत में मुकदमे के दौरान मान्य होता है। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र के जल आपूर्ति मंत्री रह चुके ढोबाले उस कॉलेज के ट्रस्टी हैं, जिसमें पीड़ित काम करती है। पीड़ित के मुताबिक विधायक ने जनवरी 2011 से लेकर 2013 तक उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed