फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allahabad railway will create new jobs.

रेलवे में आने वाली हैं 9 हजार नौकरियां

Sun, 24 Aug 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
allahabad railway will create new jobs.

मानव रहित क्रासिंग पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए रेलवे नौ हजार नए पद सृजित करने की तैयारी कर रहा है। नए पद ट्रैकमैन के होंगे और इन पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की तैनाती क्रासिंग पर की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों का सृजन संरक्षा श्रेणी के मौजूदा पदों में बिना किसी कटौती के किए जाएंगे। रेलवे जल्द ही इसका प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजने जा रहा है।

वित्त मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिली तो रेलवे और क्रासिंग पर सुरक्षा रोकने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हो सकेगा। वजह, पिछले लंबे समय से बिना मैचिंग सरेंडर के रेलवे में नए पदों का सृजन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह बिहार में रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई। महीनेभर में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर कई हादसे हो चुके हैं। इन घटनाओं ने रेलवे की चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे रेलवे ने इस दिशा में कदम बढ़ाने की पहल की है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने क्रासिंग पर हादसों को रोकने के लिए नौ हजार नए पद सृजित करने का आश्वासन दिया है।

हजारों क्रॉसिंगों की हुई पहचान

allahabad railway will create new jobs.

ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने बताया कि 20 अगस्त को सीआरबी और मेंबर स्टॉफ से वार्ता हुई। इसमें क्रासिंग पर रेलकर्मियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई।

सीआरबी ने भरोसा दिलाया कि पदों में बिना कटौती के नौ हजार नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। स्वीकृत मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वर्तमान में करीब 6800 मानव रहित रेलवे क्रासिंग हैं। पिछले दिनों इनमें से ऐसी 2500 क्रासिंग चिह्नित की गईं जो खतरनाक बन चुकी हैं। इन क्रासिंग पर ट्रैफिक काफी ज्यादा है।

बता दें कि रेलवे में संरक्षा श्रेणी में एक नया पद सृजित करने पर एक पद और नॉन संरक्षा श्रेणी में दो पद सरेंडर करने होते हैं। सो, पदों की बिना कटौती के नए पदों के सृजन को स्वीकृति मिली तो यह बड़ी सफलता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed