फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Allahabad HC to action in JNU attack case

जेएनयू समर्थकों पर हमले मामले में हाईकोर्ट गंभीर

Tue, 01 Mar 2016 05:38 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
Allahabad HC to action in JNU attack case

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारे लगाने के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे संगठनों पर हुए हमले के मामले में हाईकोर्ट गंभीर है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को अपने स्तर से देख रहे हैं और जनपद न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से इस बाबत रिपोर्ट लेने के बाद कार्रवाई पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


अधिवक्ता एसएफए नकवी द्वारा अदालत के समक्ष कचहरी का मामला उठाए जाने पर मुख्य न्यायाधीश ने यह आश्वासन दिया।

'दोषी वकीलों पर हो कार्रवाई'

Allahabad HC to action in JNU attack case

अधिवक्ता नकवी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर मांग की थी कि सात न्यायाधीशों की बेंच कचहरी की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर दोषी वकीलों पर कार्रवाई करे। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई से इंकार कर दिया है, मगर आश्वासन दिया है कि वह पूरे मामले की जानकारी के बाद उचित कदम उठाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू कांड को लेकर गत बृहस्पतिवार को कुछ वामपंथी संगठन और अन्य लोग जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए थे।

उनके बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें दोनों ओर से लोग चोटहिल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed