फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   All village will also brighten on this Diwali

इस दीवाली यूपी के सभी गांव भी रहेंगे रोशन

Mon, 12 Nov 2012 02:05 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 12 Nov 2012 02:05 PM IST
विज्ञापन
All village will also brighten on this Diwali

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हिदायत पर पॉवर कारपोरेशन ने इस दीवाली पर प्रदेश के सभी गांवों को रोशन रखने का इंतजाम किया है। इसके लिए एनर्जी एक्सचेंज से बिजली की व्यवस्था भी कर ली है। पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि पूरे प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि दीवाली में गांवों तक लगातार बिजली आपूर्ति होती रहे इसमें कोई बाधा न हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए तत्काल इंतजाम किए जाएंगे। यदि कहीं से बिजली आपूर्ति में दिक्कत की शिकायत हुई तो लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही होगी। धनतेरस के मौके पर आपूर्ति सामान्य रखने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने 2000 मेगावाट बिजली एनर्जी एक्सचेंज से खरीदी गई।
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश को केंद्र से 3300 मेगावाट, यूपी के बिजलीघरों से 3000 मेगावाट, निजी क्षेत्र की रोजा, अनपरा सी, विष्णुप्रयाग, बजाज हिन्दुस्तान व टांडा से 2560 मेगावाट बिजली मिल रही थी। पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने दो हजार मेगावाट बिजली एनर्जी एक्सचेंज से खरीद कर आपूर्ति सामान्य रखने की कोशिश की। प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी केलिए कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र देर रात तक शक्तिभवन में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये रही कि निदेशक से लेकर मुख्य अभियंता नियंत्रण कक्ष और अधिशासी अभियंता आदि मौके पर नजर नहीं आए। मिश्र ने बताया कि धनतेरस के मौके पर शहर से लेकर गांव तक सभी इलाकों को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर सुबह तक शहर से लेकर गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवाली पर 12 हजार मेगावाट बिजली की मांग का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed