फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   all set to declassify secret files on Netaji subhas chandra bose

नेताजी से जुड़ी गोपनीय फाइलें हुईं सार्वजनिक

Sun, 24 Jan 2016 03:49 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
all set to declassify secret files on Netaji subhas chandra bose

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर

विज्ञापन
उनके मौत से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया। इन फाइलों को डिजिटल रूप में सार्वजनिक किया गया। इन फाइलों को नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन (netajipapers.gov.in) के जरिए आसानी से देखा जा सकेगा। इस दौरान नेताजी के परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे।

गौरतलब है कि नेताजी के रिश्तेदारों ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनसे जुड़ी खुफिया फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इस दौरान मोदी ने उनकी फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी नेताजी से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन


फाइलों को सार्वजनिक करने के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी वहां मौजूद थे। शर्मा के मुताबिक पिछले साल जब नेताजी के परिवार के सदस्य मोदी से मिलने आए थे उसी वक्त प्रधानमंत्री ने इन फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी के परिवार से मिले थे पीएम मोदी

all set to declassify secret files on Netaji subhas chandra bose

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने बीते वर्ष 14 अक्तूबर को नेताजी के परिवार के 35 सदस्यों से अपने सरकारी निवास पर मुलाकात की थी। उस क्षण को उन्होंने बेहद गौरव वाला पल बताया था।

नेताजी के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद पीएम ने ट्वीट कर खुद देश को जानकारी उपलब्ध कराई थी कि नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्र्तिया 23 जनवरी 2016 को शुरू होगी।

वैसे नेताजी के परिवार के सदस्यों की लंबे अरसे से यह मांग थी कि उनके रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए उनसे जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed