{"_id":"2fb5cccc-306d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"all-recruitments-under-ssa-postponed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व शिक्षा अभियान के तहत होने वाली भर्तियां स्थगित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सर्व शिक्षा अभियान के तहत होने वाली भर्तियां स्थगित
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत चालू वित्तीय वर्ष में होने वाली सवा लाख से ज्यादा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल स्थगित कर दी गई है। एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक अतुल कुमार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अतुल कुमार ने सूबे के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को लिखे पत्र में कहा है कि तत्काल प्रभाव से एसएसए के तहत शिक्षक, अनुदेशक, शारीरिक शिक्षक, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में की जाने वाली भर्तियों के अलावा ब्लॉक रिसोर्स सेंटर के संचालन के लिए कम्प्यूटर सहायक और सहायक लेखाकार की भर्ती प्रक्रिया स्थगित की जाती है।
विज्ञापन
सूबे में 41 हजार डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीएड), बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) व सर्टिफिकेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (सीपीएड) डिग्री धाकर संविदा शिक्षक, 27 हजार जूनियर हाई स्कूलों में कराटे शिक्षक (शारीरिक शिक्षक), कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 28 हजार से अधिक स्टाफ, सभी 821 ब्लॉक में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर के संचालन के लिए कम्प्यूटर सहायक और सहायक लेखाकार इसके अलावा नि:शक्त बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है।
विज्ञापन