फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   all parties must unite on sarabjit issue says mayawati

'न सरबजीत पर सियासत हो, न कैदियों पर हमला'

Sat, 04 May 2013 12:50 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
all parties must unite on sarabjit issue says mayawati

सरबजीत सिंह की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को एकजुटता दिखानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह ऐसा मुद्दा है, जिसमें गंदी राजनीति से बाज आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ठीक नहीं है।

मायावती का इशारा भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग की ओर था।

भाजपा ने सरबजीत की मौत को लेकर केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से शिकायत की है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा से पूछा है कि उसने अपनी सरकार के दौरान सरबजीत को वापस लाने के लिए क्या कदम उठाए थे।

मायावती ने जम्मू की जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी पर हमले को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस घटना से सबक लेना चाहिए। जम्मू जेल में जो हुआ वह अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


सरबजीत मामले के बाद दुनिया हमारे पक्ष में थी, लेकिन जम्मू जेल में जो हुआ है उससे हमारा पक्ष कमजोर हुआ है।

मायावती ने राज्यों से कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वह ठोक कदम उठाएं। वहीं, चीन में घुसपैठ को लेकर मायावती ने कहा कि केंद्र इसे हलके में न ले। इस मामले में समय पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed