फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के 6-6 दावेदार!

Wed, 25 Jun 2014 12:39 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

भाजपा की निगाहें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर टिक गई हैं। प्रदेश में तीन साल बाद चुनाव होने हैं, लेकिन पार्टी रणनीतियों का खाका जोरों पर तैयार कर रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के हाथों में लगाम सौंप कर जीत का परचम लहरा चुकी भाजपा ने प्रदेश में नेतृत्व की कमान किसी को नहीं सौपी है। हालांकि, पार्टी समर्थकों ने अपनी इच्छाओं के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए नेताओं का नाम उछालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर कई ऐसे पेज बन चुके हैं, जिनके जरिए समर्थक अपने-अपने पसंद के भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

वरुण के समर्थन में फेसबुक पर 6 पेज

all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

भाजपा समर्थकों के फेसबुक पन्नों पर यकीन करें तो उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारों में अमित शाह, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, वरुण गांधी, योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह और उन्हीं के बेटे राजवीर ‌सिंह शामिल हैं।

सभी पन्नों के सैकड़ों समर्थक हैं और ये सभी समर्थक अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। सुल्तानपुर के सांसद और भाजपा के युवा चेहरे वरुण गांधी इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

वरुण के समर्थन में फेसबुक पर 6 पेज बने हैं। ये सभी पेज वरुण को आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे ही एक पेज VARUN GANDHI-Next CM of Uttar prdesh को 6400 से अधिक लोगों ने लाइक कर रखा है।

अमित शाह की भी है तगड़ी दावेदारी

all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की दौड़ में दूसरे सबसे बड़े दावेदार अमित शाह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के दाहिने हाथ अमित शाह उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी हैं।

शाह के नेतृत्व में ही भाजपा लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है। शाह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के समर्थन में फेसबुक पर पांच पेज बने हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई के कई नेता अमित शाह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग पहले भी कर चुके हैं।

शाह गुजरात के गृहमंत्री रह चुके हैं और लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 80 में से 73 सीटें दिलाने के बाद अब विधानसभा चुनावों में जीत का जिम्मा अपने हाथ में लिया है।

विज्ञापन

राजनाथ के बेटे भी हैं दावेदार

all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल तीसरा नाम तनिक चौंकाने वाला है। भाजपा वंशवाद की राजन‌ी‌ति की धुर विरोधी रही है, लेकिन इसी पार्टी के समर्थक वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।

पंकज भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। उनके समर्थन में फेसबुक पर तीन पेज बने हैं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम भी है। योगी आदित्यनाथ के समर्थन में दो पेज-Yogi Adityanathji CM for UP और Yogi Adityanathji for CM of Purvanchal बने हैं।

कल्याण सिंह का भी है नाम

all over facebook, multiple pitches for uttar pradesh next chief minister

फेसबुक पर भाजपा के बुजुर्ग नेता कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के समर्थन में भी पेज बना है।

कल्याण के बेटे राजवीर सिंह को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है। दोनों के समर्थन में एक-एक अकाउंट बना है।

राजवीर सिंह के समर्थन बने पेज के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्हों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी पेज लोकसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed