फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   All Opposition Parties Except Congress Can Form a Single Party: Nitish Kumar

मोदी के खिलाफ मुलायम बनाएंगे महामोर्चा

Thu, 04 Dec 2014 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
All Opposition Parties Except Congress Can Form a Single Party: Nitish Kumar

समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने दिल्ली में घोषणा की है कि मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए वे एकजुट हो रहे हैं।

विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हम साथ मिलकर काम करेंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव को एक दल बनाने का काम सौंपा है। हम एक दल बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगे।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने बताया कि हम काले धन को लेकर 22 दिसंबर को अगली बैठक करेंगे। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दल बनाने को लेकर गुरुवार को हुई मुलायम सिंह के घर हुई बैठक में लालू प्रसाद यादव, नीतिश कुमार और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख शरद यादव ने बताया कि हम सभी ने निर्णय किया है कि एक नया दल बनाने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यादव को सौंपी जाए।

राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सभी सेक्युलर सोच वाली पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। इससे देश में सांप्रदायिक तत्वों से लड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed