सलमान पर अब भी लटकी है गिरफ्तारी की तलवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान भले ही बरी हो गए हैं, लेकिन राजस्थान में काले हिरण के शिकार मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
जोधपुर जिले में सलमान पर अलग-अलग जगहों पर हिरण का शिकार करने के तीन और शिकार में बिना लाइसेंस हथियार इस्तेमाल करने का मामला चल रहा है। सलमान के खिलाफ वर्ष 1998 में अपनी फिल्म हम साथ-साथ है की जोधपुर में शूटिंग के दौरान तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया।
भवाद शिकार प्रकरण में निचली अदालत से उन्हें एक साल व घोड़ा फार्म हाउस शिकार प्रकरण में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में भवाद शिकार प्रकरण में सलमान की एक साल की सजा को नाकाफी कहते हुए उच्च न्यायालय में अपील की
हुई है।
दो मामलों में जल्द आएगा फैसला
वहीं सलमान की ओर से इस सजा को चुनौती दी गई है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। जल्द फैसला आने की उम्मीद है। इधर, घोड़ा फार्म हाउस शिकार प्रकरण में सलमान ने पांच साल की सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी हुई है।
इस मामले की सुनवाई भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सलमान पर तीसरे मामले कांकाणी शिकार प्रकरण पर निचली अदालत में सुनवाई जारी है।
सलमान पर अवधि पार लाइसेंस के बावजूद हथियार रखने व उन्हें काम में लेने का आरोप लगा है। आर्म्स एक्ट में इस मामले की सुनवाई अभी तक चल रही है। कांकाणी व आर्म्स एक्ट की सुनवाई भी अंतिम चरणों में है।