फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   All exit poll said india will become government

एग्जिट पोल ने बनाया नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री

Tue, 13 May 2014 05:19 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
All exit poll said india will become government

नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार भाजपा इस बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत या उससे कहीं ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


जबकि दस साल से सत्ता में रही कांग्रेस इस बार सबसे बड़ी हार के करीब दिख रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भाजपा को भारी बढ़त मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

विज्ञापन

आसानी से म‌िलेगा बहुमत

All exit poll said india will become government

चुनावी सर्वेक्षणों से भाजपा में खुशी की लहर है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इन सर्वेक्षणों को गलत करार देते हुए इनसे जुड़ी चर्चाओं तक से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया। अलग-अलग एग्जिट पोल में एनडीए को 272 से लेकर 289 सीटें तक मिलने के अनुमान जाहिर किए गए हैं।

सबसे आगे बढ़ते हुए न्यूज 24-चाणक्य के सर्वे में तो एनडीए के 340 के आंकड़े तक पहुंचने की भविष्यवाणी कर दी गई है। विभिन्न सर्वेक्षणों में यूपी में भाजपा को 46 से 54 मिलने की संभावना जाहिर की गई है, जबकि बिहार में उसका 25 से 28 सीटों पर कब्जा हो सकता है।

कांग्रेस को बड़ा नुकसान

All exit poll said india will become government

यूपी में सपा और बसपा को भारी नुकसान होता दिख रहा है। दोनों दल 10 से 12 सीटों पर सिमटते दिख रहे हैं। गुजरात की 26 में से 23 से लेकर पूरी 26 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो सकता है, जबकि दिल्ली में भी भाजपा 5 से 7 सीटों पर काबिज होती दिख रही है।

हिमाचल में भाजपा को 3 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी दमदार दस्तक देती दिख रही है। एग्जिट पोल में दक्षिण भारत से भी कई चौंकाने वाले नतीजे आते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

सीमांध्रा में कांग्रेस का सफाया

All exit poll said india will become government

यहां सीमांध्र में कांग्रेस का सफाया होता दिख रहा है, जबकि तेलंगाना में उसे कई सीटें मिलने का अनुमान है। ओडिशा में बीजद तो तमिलनाडु में जयललिता की अन्नाद्रमुक सब पर भारी पड़ती दिख रही है।

आज तक के एग्जिट पोल में एनडीए को 272 और यूपीए को 115 सीटें मिलती बताई गई हैं जबकि इंडिया टीवी के सर्वेक्षण में एनडीए को 289 और कांग्रेस को 101 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

यूपी में बीजेपी की लहर

All exit poll said india will become government

एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में यूपी से चौंकाने वाले आंकडे़ सामने आए हैं जहां भाजपा 46 सीट मिलती दिखाई गई है और सपा को 12 तथा बसपा को 13 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई है।

ओआरजी टाइम्स नाउ के सर्वे में भाजपा और उसकी सहयोगी लोजपा को बिहार की 40 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

अंतिम चरण में भी बंपर वोटिंग

All exit poll said india will become government

लोकसभा चुनाव के नौवें और अंतिम चरण में भी सोमवार को तीन राज्यों की 41 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश की 18 सीटों पर 55.29 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल की 17 सीटों पर 80 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

बिहार में 6 सीटों पर 58 फीसदी लोगों ने मतदान किया। हाई प्रोफाइल वाराणसी सीट पर भी मतदान केंद्रों में लंबी कतारें लगी रहीं, वहां 55.34 फीसदी वोटिंग हुई। यहां से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आप के अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं।

इस चरण में मुलायम सिंह यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह समेत कुल 606 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। नौवें चरण के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पिछले 35 दिन से चल रहे चुनावी महासमर का समापन हो गया।

इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूटे

All exit poll said india will become government

इस लोकसभा चुनाव में मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। अब तक के सबसे ज्यादा चरणों वाले इस लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और नौ चरणों में औसतन 66.38 फीसदी वोटिंग हुई।

जो पिछले सभी लोकसभा चुनावों से ज्यादा है। इससे पहले 1984 में 64.01 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड बना था। जबकि 2009 में हुए पिछले लोकसभा केवल 58.19 फीसदी ही मतदान हुआ था।

ये हैं एग्ज‌िट पोल के नतीजे

All exit poll said india will become government
इंडिया टुडे - सिसेरो (आज तक )
भाजपा प्लस (एनडीए) - 272
कांग्रेस प्लस (यूपीए) -115
अन्य - 156

एबीपी-नील्सन
भाजपा प्लस (एनडीए) - 281
कांग्रेस प्लस (यूपीए) -97
अन्य -165

इंडिया टीवी-सी वोटर
भाजपा प्लस (एनडीए) - 289
कांग्रेस प्लस (यूपीए) -101
अन्य -153


ओआरजी टाइम्स नाउ
भाजपा प्लस (एनडीए) - 249
कांग्रेस प्लस (यूपीए) -148
अन्य - 146

न्यूज 24-चाणक्य
भाजपा प्लस (एनडीए) - 340
कांग्रेस प्लस (यूपीए) - 70
अन्य - 133
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed