{"_id":"4310ab23652c1f5a18eaaa7a57853b66","slug":"all-central-universities-to-fly-national-flag-on-a-207-feet-high-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 207 फीट का तिरंगा फहराना जरूरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 207 फीट का तिरंगा फहराना जरूरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने अब देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्घालयों में तिरंगा फहराने का फरमान जारी किया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने बाकायदा फरमान जारी करते हुए कहा है कि अब देश भर की सभी यूनिवर्सिटी में 207 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाए।
विज्ञापन
देश के सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में रोजाना 207 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराना अनिवार्य होगा। गुरुवार को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की केंद्रीय विश्वविद्घालयों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में सरकार राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार करना चाहती है। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। इस तरह का पहला तिरंगा दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में फहराया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक झंडा देश की एकता और अखंडता को प्रकट करेगा। पिछले महीने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद मानव ससांधन मंत्रालय ने कुलपतियों की बैठक बुलाई थी।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों की मदद के लिए एक अलग से सिस्टम बनाने पर भी चर्चा की गई। जिससे कि ऐसे छात्रों को शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिले। साथ ही कैंपस में समानता स्थापित करने के लिए नियमों को कड़ाई से लागू करने पर भी चर्चा की गई।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर तिरंगा झंडा फहराने से समस्याओं का समाधान होता तो कश्मीर और पूर्वोत्तर की समस्याएं कब की सुलझ गई होती।
If hoisting the flag was all it took to address feelings of alienation problems of Kashmir & North East would have been solved decades ago.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 18, 2016
हाल के दिनों में रोहित वेमुला की आत्महत्या और जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद ही केंद्र सरकार लगातार बैकफुट पर चल रही है। बजट सत्र की शुरूआत में यह मुद्दा जोर-शोर से उठ सकता है।