फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Embracing Islam will be actual 'Ghar Wapsi' - Asaduddin Owaisi

ओवैसी बोले, 'हर बच्चा मुस्लिम पैदा होता है'

Mon, 05 Jan 2015 12:55 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
Embracing Islam will be actual 'Ghar Wapsi' - Asaduddin Owaisi

जहां एक ओर हिंदूवादी संगठनों के 'घर वापसी' कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराया हुआ है। ऐसे में एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान ने इसे और भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा है कि इस्लाम सभी धर्मों का वास्तविक घर है और जब सभी धर्मों के लोग इसे अपनाएंगे, तब यह असल 'घर वापसी' होगी।

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के मुखिया और हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि धर्म के मुताबिक हर बच्चा मुस्लिम पैदा होता है, लेकिन माता-पिता उसे दूसरे धर्म में बदल देते हैं।
विज्ञापन


मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शनिवार को आयोजित एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब दूसरे धर्मो के लोग इस्लाम अपनाएंगे तभी असल घर वापसी होगी।

ओवैसी के निशाने पर पीएम मोदी

Embracing Islam will be actual 'Ghar Wapsi' - Asaduddin Owaisi

एमआईएम मुखिया ने कहा कि संघ परिवार घर वापसी के नाम पर एक अभियान चला रहा है। जिसमें मुसलमानों को धर्म परिवर्तन के लिए पांच लाख रुपए और ईसाइयों को दो लाख रुपए तक का लालच दिया जा रहा है। ओवैसी ने इसको लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वो दुनिया की सारी संपत्ति भी दे दें तो भी मुसलमान इस्लाम नहीं छोड़ सकते।

इसके साथ ही मुस्लिम नेता ने सभी धर्मों के लोगों को इस्लाम अपनाने का न्योता दिया, लेकिन यह भी साफ किया कि इसे लेकर कोई दबाव नहीं है। इसके साथ ही ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुद्दे पर चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री से पूछा, "आखिर देश में ये क्या हो रहा है? ऐसे ही रहा तो विदेशी निवेश आखिर कैसे होगा। आपने कहा कि सीधे विदेशी निवेश (FDI) के जरिए 100 बिलियन डॉलर जुटाए जाएंगे। ऐसे माहौल में ये सब कैसे होगा?"

ओवैसी ने इस्लाम को आतंक से जोड़ने पर भी निशाना साधा है। साथ ही जकीउर रहमान लखवी और हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। औवैसी ने उन्हें देश का दुश्मन बताते हुए कहा कि उनकी वजह से निर्दोषों के खून बहे हैं। इसलिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

स्वामी सदानंद सरस्वती का बड़ा दावा

Embracing Islam will be actual 'Ghar Wapsi' - Asaduddin Owaisi

जहां ओवैसी का कहना है कि हर बच्चा मुस्लिम पैदा होता है, वहीं द्वारका शक्तिपीठ के महंत स्वामी सदानंद सरस्वती के एक दावे ने इस विवाद को और भी गहरा दिया है।

उन्होंने कहा कि धरती पर पैदा होने वाला हर इंसान सबसे पहले हिंदू के रुप में जन्म लेता है। बाद में उसका धर्मांतरण किया जाता है। इसके लिए उन्होंने वेदों का जिक्र किया है। उनके मुताबिक वेदों में कहा गया है कि धरती पर जन्म लेने वाला व्यक्ति हिंदू होता है।

फिलहाल इस मामले पर हो रहे दावों का असल सच क्या है ये तो पता नहीं लेकिन इस मुद्दे पर जारी विवाद जल्द थमता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed