फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   all accused of gang rape Raj are from bihar says raj thackeray

गैंगरेप के सभी आरोपी बिहारीः राज ठाकरे

Sun, 06 Jan 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 06 Jan 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
all accused of gang rape Raj are from bihar says raj thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बिहारियों के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राज ठाकरे ने कहा कि किसी ने पूछा कि बलात्कार करने वाले कौन थे, इसके बारे में कोई नहीं बोल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी बलात्कार-बलात्कार चिल्ला रहे हैं लेकिन सभी बलात्कारी बिहार के हैं ये कोई नहीं कह रहा है। गौरतलब है कि राज ने महाराष्ट्र में बिहारियों को 'घुसपैठिया' करार दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन


मुंबई में एक कार्यक्रम में राज ठाकरे ने कहा ‘मुझे उस लड़की से सहानुभूति है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। लेकिन बलात्कार करने वाले कौन थे? इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राज ठाकरे कहता है तो उस पर केस लगा दिया जाता है, और ये बलात्कार करने वाल कौन हैं, सब के सब बिहारी हैं, इसपर किसी की आवाज क्यों नहीं निकलती है?’

इससे पहले राज ठाकरे मुंबई बम धमाकों का तार भी बिहार से जोड़ चुके हैं। मुंबई धमाकों के संदिग्ध षंडयंत्रकारियों की गिरफ्तारी बिहार से होने के बाद उन्होंने कहा, 'उत्तर भारत से मुंबई आ कर बसने वालों की बढ़ती तादाद की वजह से आतंकी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।


उन्होंने कहा था कि 13/7 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार हमलों के मामले में बिहार के कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी ने मेरे दावे की पुष्टि की है। इस हमले के तार बिहार से जुड़े होने की बात साबित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed