{"_id":"cc974b3e-a5b0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"aliens-are-roaming-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! आपके कैमरे के सामने भी आ सकता है ये एलियन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सावधान! आपके कैमरे के सामने भी आ सकता है ये एलियन
अमर दीप तिवारी/नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Apr 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल कैमरे से ली गई तस्वीरों में से किसी एक में अगर आपको एलियन दिख जाए, तो क्या होगा? नींद तो उड़ेगी ही, जहन में डर भी बैठ जाएगा। ज्यादा डर गए तो ऊपर वाले से सलामती दुआ मांगना भी शुरू कर देंगे। रही बात दोस्तों की, तो वे आपकी इस बात पर बिलकुल ऐतबार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
हां, फोटो देखने के बाद भले ही उनमें से कुछ इसे लोगों के सामने लाने की राय दे दें। अमर उजाला के पास एक ऐसी तस्वीर है जिसमें एक व्यक्ति के बगल में एलियन खड़ा है और यह पैर से थोड़ा लंबा है। अनजाने में यह तस्वीर खींची है दिल्ली के मुखर्जीनगर में रहकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अमन श्रीवास्तव ने।
विज्ञापन
अमन अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट बस अड्डे पर गए। वहां के एक फुटओवर ब्रिज पर अपने मोबाइल कैमरे से उन्होंने अपने दोस्त की कुछ तस्वीरें लीं। कमरे पर लौटे तो उनमें से कुछ तस्वीरों को डिलीट करना शुरू किया। तभी एक फोटो में एलियन नजर आया।
विज्ञापन
पर उन्हें हैरानी इस बात पर थी तस्वीर लेते समय वहां पर कुछ भी नहीं था। यहीं से शुरू होती है अमन के चैन छिनने की कहानी। दोस्तों ने तस्वीर देखी तो सबकी अपनी राय। किसी ने कहा, कोई छोटा रोबोट होगा जो जासूसी या सुरक्षा के लिहाज से काम कर होगा।
किसी ने कहा रिमोट से चलने वाला खिलौना होगा जो तुम देख नहीं सके। पर उनमें कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस भी एलियन के अस्तित्व के बारे में कह चुके हैं। कुछ ने राय दी कि गृह मंत्रालय को यह फोटो भेज दी जाए।
अब दोस्तों का जमावड़ा जुटा इंटरनेट पर। काफी गूगलिंग करने के बाद भी कुछ खास मदद नहीं मिली। चूंकि अमन ने अपने मोबाइल से कुछ फोटोग्राफ डिलीट कर दिए थे। उसे रिकवर कराने की कोशिश की गई। पर किसी अन्य फोटो में एलियन सर के दर्शन नहीं हुए। इस बीच यह फोटो अमर उजाला के हाथ लग गई। काफी छानबीन के बाद जब हकीकत सामने आई तो अमन को चैन मिला।
कई और भी एलियन के साथ
बैंकाक पोस्ट डॉट कॉम की 9 जनवरी, 2013 की एक पोस्ट के मुताबिक थाईलैंड के कराबी में इस साल नव वर्ष के मौके पर एक पुलिसकर्मी ने समुद्र तट पर खेल रहे अपने बच्चे की तस्वीर ली थी जिसमें उसके बगल में एलियन दिख रहा है।
इसी तरह फिलीपींस के विसयान डेली स्टार डॉट ने भी 27 फरवरी, 2013 को एक ऐसी ही खबर पोस्ट की। इसके मुताबिक एमिली सैंटोडेलसिस नामक महिला की तस्वीर उसकी एक दोस्त ने अपने मोबाइल कैमरे से खींची थी। फोटो में एमिली के बगल में एलियन खड़ा हुआ है। इसके बाद को एमिली के दोस्तों ने उसकी सलामती के लिए दुआ करनी शुरू कर दी क्योंकि इसे उन्हें किसी अनहोनी का डर था।
क्या है राज
दरअसल, सेलफोन कैमरा एप्लीकेशन 360 में हाल ही में इस तरह के स्पेशल इफेक्ट जोड़े गए हैं जिससे कुछ लोगों की तस्वीरों में एलियन दिख जाते हैं। यह कैमरा एप्लीकेशन के प्रचार-प्रसार का हिस्सा है। इसलिए अगर आपको भी किसी तस्वीर में एलियन दिख जाए तो घबराइए नहीं, मुस्कुराइए।